Latest news
डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में चलती बस से गिरी मां-बेटी, महिला की हुई मौत

पंजाब में चलती बस से गिरी मां-बेटी, महिला की हुई मौत

पंजाब : पंजाब के संगरूर में बटी के साथ पीआरटीसी बस में सफर कर रही महिला अचानक चलती बस से गिर गई। महिला के साथ उसकी बेटी भी बस से गिर गई। चलती बस से गिरने की वजह से महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई। महिला के परिवार का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पति ने कहा कि वह मजदूरी का काम करता है। बुधवार सुबह वह अपनी पत्नी सीमा और तीन बेटियों दीया, महक और प्रीयल के साथ पीआरटीसी बस से गांव संघेड़ा से नाभा जा रहा था। सफर के दौरान उसकी पत्नी सीमा व बड़ी बेटी महक बस की पिछली सीट पर बैठी थी। सीमा को उल्टी आ रही थी। वह अपनी दो बेटियों के साथ बस में आगे बैठा था।

सुबह करीब सात बजे जब बस गांव घनौरी कलां से थोड़ा पीछे चांगली मोड़ पर पहुंची, तो बस चालक ने लापरवाही से तेज बस को कट मार दिया, जिससे सीमा व बेटी महक बस से बाहर सड़क पर गिर गईं। हादसे में सीमा के सिर पर गंभीर चोट लगी और महक भी घायल हो गई। दोनों को बस से ही सरकारी अस्पताल धूरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया।

उधर, बस चालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि सुबह के समय धुंध की वजह से बस बेहद धीमी गति से चल रही थी। महिला उल्टी करने के लिए पिछली सीट पर बैठी थी। अचानक वह दरवाजे की तरफ झुक कर उल्टी करने लगी तो असंतुलित होकर बस से बाहर गिर गई।


Leave a Reply