नेशनल न्यूज़ : बता दे पुष्पा-2 फिल्म का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए बुरी खबर सामने आयी है. बता दे कि हैदराबाद के संध्या थिएटर वाले मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हो गई है. यहां 4 दिसंबर को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान एक भगदड़ मच गई उसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस घटना को लेकर पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें थिएटर मालिक भी शामिल था.
यह घटना तब हुई थी जब फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज की पूर्व संध्या पर संध्या सिनेमाघर में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. यहां एडवांस टिकट खरीदकर लोग फिल्म देखने पहुंचे थे, और किसी को यह जानकारी नहीं थी कि अल्लू अर्जुन भी वहां आने वाले हैं. लेकिन अल्लू अर्जुन की टीम ने अचानक उनका दौरा तय किया, और जैसे ही वह थिएटर पहुंचे, उनके प्रशंसक भारी तादाद में उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े, जिसके कारण भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई, जिससे अल्लू अर्जुन और अन्य पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगा.
अल्लू अर्जुन ने इस घटना को लेकर तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस घटना में उनकी कोई गलती नहीं थी. वह सिर्फ दुर्भाग्यवश उस समय वहां मौजूद थे.











