Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing रैपर बादशाह के Night Club के बाहर ब्लास्ट, वजह आई सामने
Blast outside rapper Badshah's night club, reason revealed

रैपर बादशाह के Night Club के बाहर ब्लास्ट, वजह आई सामने

पंजाब : खबर सामने आई है कि चंडीगढ़ में दो क्लबों के बाहर बम ब्लास्ट हुए. इनमें से एक क्लब के मालिक मशहूर रैपर बादशाह हैं. इन दो क्लबों के बाहर हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गोल्डी बराड़ की तरफ से जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया है. हालांकि, इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है. पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर 26 इलाके में एक ‘बार’ के बाहर मंगलवार को तड़के कम तीव्रता का विस्फोट हुआ.

जानकरी अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बरार द्वारा कथित रूप से लिखे गए फेसबुक पोस्ट के अनुसार, वह और गिरोह का एक अन्य सदस्य रोहित गोदारा, सोमवार रात चंडीगढ़ में सेविले बार एंड लाउंज और डी ओर्रा क्लब के बाहर हुए विस्फोटों के लिए जिम्मेदार थे. सेविले बार और लाउंज के मालिक बादशा हैं, वहीं डी ओर्रा क्लब का संचालन स्थानीय बिजनसमैन द्वारा किया जाता है.

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि चंडीगढ़ में दो बार के आगे बम ब्लास्ट होने की सूचना मिली है. फिलहाल इसकी जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बार-सह-लाउंज की ओर कुछ फेंकते हुए दिखाई दे रहा है तथा उसके बाद धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है. पुलिस ने बताया कि उसे तड़के करीब साढ़े तीन बजे इलाके से ‘जोरदार आवाज’ आने की सूचना मिली.


Leave a Reply