Latest news
राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु...

India Living News

Hot News
You are currently viewing BJP कार्यालय घेरने जा रहे नेताओं पर चलाया वाटर कैनन, मंत्री हरजोत सिंह बैंस हुए घायल

BJP कार्यालय घेरने जा रहे नेताओं पर चलाया वाटर कैनन, मंत्री हरजोत सिंह बैंस हुए घायल

पंजाब : पंजाब में इन दिनों धान के उठान को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। मंडियों में धान के ढेर लगे हैं। धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय की तरफ कूच किया। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बेरिकेटिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वाटर कैनन का प्रयोग कर खदेड़ा।

मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंहरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और मंत्री हरजोत बैंस कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी मंत्रियों के साथ कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

वहीँ पुलिस ने आप प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की तेज बौछारें छोड़ी। पुलिस कि इस कार्रवाई के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए और उनके सिर से उनकी पगड़ी भी उतर गई।


Leave a Reply