Latest news
30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में नगर निगम के सीवरेज विभाग के करिंदों की गुंडागर्दी आई सामने
Oplus_131072

जालंधर में नगर निगम के सीवरेज विभाग के करिंदों की गुंडागर्दी आई सामने

दुकान में घुसकर किया लेबर पर जानलेवा हमला, पुलिस की कार्रवाई भी स्वालों में?

Jalandhar। जालंधर के नार्थ हल्के में नगर निगम के सीवरेज विभाग के कुछ कथित करिंदों की बढ़ती हुई भ्रष्टाचारी गतिविधियों और गुंडागर्दी से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। नार्थ हल्के में आम जनता इन सीवरेज के करिंदों से इतना परेशान हो चुकी है कि लोग इनके खिलाफ धरने और पुलिस कंप्लेंट देने के लिए मजबूर हैं पर पुलिस से भी जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा।

ऐसी ही वारदात बीती रात नगर-निगम के सीवरेज विभाग के कथित कर्मचारियों सोनू व काका नामक लोगों ने होशियारपुर रोड पर नशे की हालत में अंजाम दी है। इन दोनों ने चिंतपूर्णी मार्बल्स नामक दुकान के मालिकों द्वारा ठीक करवाई जा रही पानी की पाइप का काम रुकवाने की कोशिश की और पैसे की मांग की। जब उन्हें पैसे नहीं दिए गए तो उन्होंने काम कर रहे एक प्रवासी मजूदर के साथ जानलेवा तरीके से मारपीट की और उसका गला दबाना चाहा।

उल्लेखनीय यह है कि यह सीवरेज विभाग के ये करिंदे भ्रष्टाचार के लिए 24 घंटे तैयार रहते है। अगर ये ड्यूटी पर तैनात होते तो सुबह भी आकर दुकानदार से मिल सकते थे, लेकिन देर रात कौन सी ड्यूटी कर रहे थे। नशे की हालत में इन्होंने प्रवासी मजदूर को पहले सड़क पर पीटा, जब वह अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागा तो दोनों निगम कर्मियों ने दुकान में घुसकर उसे मारना शुरू कर दिया।

समय रहते होशियापुर रोड के बाजार वालों ने प्रवासी मजदूर को सीवरेज सप्लाई के करिंदे से ना बचाया होता तो करिंदे ने प्रवासी मजदूर की जान ले लेनी थी। अभी तक प्रवासी मजदूर अपना इलाज करवा रहा है।

नगर-निगम के आला अधिकारियों ने नाम ना छापने पर बताया कि सीवरेज विभाग के इन करिंदों को वाटर सप्लाई विभाग से कोई लेना-देना नहीं। प्रशासन से आम जनता की माँग है कि ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त करिंदों को खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएं।

हैरानी की बात यह है कि मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया लेकिन पुलिस कर्मचारियों में भी इन गुंडागर्दी करने वाले निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बजाय, इन्हें वहां से बता दिया। ताकि इनका मौके पर मेडिकल करवा कर यह साबित ना किया जा सके कि उन्होंने नाश किया हुआ है।

मौके पर इकट्ठे हुए इलाके के दुकानदारों व पत्रकारों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि वह इस सारे मामले की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।.


Leave a Reply