Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing ट्रिपल मर्डर केस में शामिल छह आरोपियों को AGTF ने केंद्रीय एजेंसियों वं महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में किया गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर केस में शामिल छह आरोपियों को AGTF ने केंद्रीय एजेंसियों वं महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में किया गिरफ्तार

पंजाब : CM भगवंत मान के निर्देशों पर, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर में शामिल छह शूटरों को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है, जिससे इस सनसनीखेज केस की गुत्थी सुलझा ली है। यह जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को जानकारी दी कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा (चोहला साहिब, तरनतारन), प्रिंस (ग्राम कुंडे, फरीदकोट), रविंदर सिंह उर्फ रवी उर्फ सुखू, सुखचैन सिंह, अक्षय उर्फ बगीचा, और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह सभी निवासी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, और उनके खिलाफ हत्या, हत्या का इरादा, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को फिरोजपुर के गुरुद्वारे के पास दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावरों ने एक युवा लड़की समेत तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में एफआईआर नंबर 344 दिनांक 03.09.2024 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 103, 109, 351(2), 191(3), 190 और 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) के तहत थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया था।


Leave a Reply