Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing लाडोवाल टोल प्लाजा फिर होगा मुफ्त ! किसानों ने फिर दी चेतावनी
Traveling has become expensive, Ladowal Toll rates of Punjab have increased, now you will have to pay this much tax.

लाडोवाल टोल प्लाजा फिर होगा मुफ्त ! किसानों ने फिर दी चेतावनी

लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों और टोल प्लाजा कंपनी के बीच एक बार फिर तनातनी होने की संभावना बढ़ गई है।किसान यूनियन अमृतसर, भारतीय किसान-मजदूर यूनियन, बी. के. यू. दोआबा द्वारा टोल प्लाजा लाडोवाल पर बढ़ाई गई दरों को लेकर गुरुद्वारा बाबा के नूरपुर बेट में एक विशाल बैठक हुई।

इस दौरान सहयोगी जत्थेबंदियां भी पहुंची और लंबी बातचीत के बाद शिरोमणि अकाली दल फतेह और किसान यूनियन अमृतसर के अध्यक्ष जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल, बी. के. यू दोआबा अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने कहा कि यदि प्रशासन या एन. एच.ए.के.आई. ने किसानों और लोगों को तंग परेशान करना बंद ना किया तो 18 अगस्त को यह टोल प्लाजा दोबारा मुफ्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 16 जून को टोल प्लाजा लाडोवाल पर हुए धरने के बाद उनकी प्रशासन के साथ बैठकें हुई थीं। इसके बाद टोल प्लाजा अधिकारियों ने हाईकोर्ट से आदेश लेकर जबरन टोल प्लाजा खोल दिया. इस अवसर पर किसान यूनियन अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. जसवन्त सिंह चीमा व लखवीर सिंह सोती आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply