पटियाला : खबर मिली है कि रील बनाने के चक्कर में 2 युवक नहर में डूब गए। मिली जानकारी अनुसार पटियाला के अबलोवाल में भाखड़ा नहर में नहाते समय रील बना रहे 2 युवकों के साथ ये हादसा हो गया। रील बनाते समय 2 लड़के भाखड़ा नहर में डूब गए, जिनकी गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है।
डूबने वाले युवकों की पहचान करण कुमार (14) और साहिल कुमार (17) के रूप में हुई है, जो गर्मी से राहत पाने के लिए 2 अन्य साथियों के साथ भाखड़ा नहर में नहाने आए थे। नहाते समय उन्हें रील बनाने का ख्याल आया और 14 साल का करण भाखड़ा में कूद गया और तेज बहाव में बह गया। करण को डूबता देख साहिल भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। दोनों युवक भाखड़ा नहर में डूब गए। गोताखोरों द्वारा लगातार इनकी तलाश की जा रही है।











