Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में आप पार्टी को मिला बहुमत, 92 सीटें जीतीं, भगवंत मान बनेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री
Big decision of Punjab CM Bhagwant Mann, now people will not have to stand in long lines to get ration

पंजाब में आप पार्टी को मिला बहुमत, 92 सीटें जीतीं, भगवंत मान बनेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। बता दे कि आप पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं। वहीँ आप के सीएम फेस भगवंत मान संगरूर की धूरी सीट से जीते। वहीँ तीन पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल व राजिदर कौर भट्ठल काे हार मिली।

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव हार गए है और पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से पराजित हुए। वहीँ कपूरथला में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं। उनके पुत्र भी निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर जीत गए हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से विजयी रहे।

बता दे कि आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली है । वहीँ कांग्रेस को 18 सीटों पर कामयाबी मिली है। इसके अलावा शिअद बसपा गठबंंधन को चार सीटें मिली हैं। भाजपा को दाे सीट मिली है। व एक अन्य को मिली है। वहीँ नतीजों ने साफ कर दिया है कि भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में शपथ लेंगे।

 


Leave a Reply