जालंधर : जालंधर के श्री गुरु रविदास चौक से नकोदर चौक को जाने वाले रास्ते पर एक्सीडेंट होने की खबर है। नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लांबड़ा निवासी राहुल के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।













