Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : तुरन्त पूरे कर लें अपने वाहनों के कागज, वरना अब ऐसे कटेंगे चालान !

जालंधर : तुरन्त पूरे कर लें अपने वाहनों के कागज, वरना अब ऐसे कटेंगे चालान !

जालंधर : महानगर जालंधर के लोगों के लिए ख़ास खबर है कि जल्दी से अपने वाहनों के कागज पूरे कर ले नहीं तो आपका चालान अब नए तरीके से कट जाएगा। बता दे जालंधर पुलिस ने विशेष मुहिम शुरू की है। इसके तहत अगर आपका चालान कट जाता है तो आपको कोर्ट कचहरी के चक्करों में नहीं पड़ना पड़ेगा और आन द स्पाट ही निर्धारित चालान की राशि का भुगतान करके आप बरी हो जाएंगे।

जालंधर में आज ई चालान व्यवस्था का आगाज किया गया, जिसके तहत शहर भर में करीब 16 नाके लगाए गए, जिसमें संबंधित थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस कर्मचारियों को विशेष प्रकार की पी.ओ.एस. मशीनें दी गई हैं, ताकि पुलिस लाइन या कचहरी में लाइन में न लगना पड़े। इस नई व्यवस्था के तहत चालान होने पर तुरन्त भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। इस प्रकार के नाके शहर में लगाए जाने के बाद आज पहले दिन अभियान में 34 चालान काटे गए।

इस नई व्यवस्था के तहत खास बात यह होगी कि एक बार चालान एंटर हो गया तो वह माफ नहीं होगा, इससे पहले अकसर लोग चालान कटने के बाद आला पुलिस अधिकारियों या पालिटिकल लोगों की सिफारिश के साथ चालान माफ करवा लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसी भी नाके पर चालना एंटर होने पर वह रद्द नहीं किया जा सकेगा और पकड़े जाने पर भुगतान करना ही पड़ेगा। इस चालान में खासियत यह भी है कि इसका भुगतान मौके पर डिजिटल तरीके से होगा।


Leave a Reply