Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing सांसद अमृतपाल सिंह का भाई ड्रग के साथ गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

सांसद अमृतपाल सिंह का भाई ड्रग के साथ गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

पंजाब : पंजाब के श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हरप्रीत सिंह के पास से करीब पांच ग्राम आइस (क्रिस्टल मेथेम्फेटामाइन, एक प्रकार का ड्रग) बरामद की। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उसके बाद पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसएसपी ने कहा कि बीते दिन फिल्लौर से जालंधर आते समय देर शाम हरप्रीत सिंह सड़क किनारे अमृतसर नंबर की क्रेटा गाड़ी में नशा कर रहा था। गाड़ी के शीशे भी काले थे और जाली लगी हुई थी। चैकिंग के दौरान गाड़ी में दो व्यक्ति मौजूद मिले।

इसके बाद पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना की। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने गाड़ी की चेकिंग की तो गाड़ी से 4 ग्राम आईस बरामद की गई। इसी के साथ 2 फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान लवप्रीत पुत्र गुरप्रीत निवासी चीमा वार्ड, थाना ब्यास और हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र तरसेम सिंह जल्लूपुर खेड़ा के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी लुधियाना से संदीप अरोड़ा नामक शख्स से ड्रग लेकर आया था। आरोपियों ने उस व्यक्ति को पेटीएम के जरिए 10 हजार रुपए भेजे थे। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों आरोपियों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।


Leave a Reply