Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी युवक ने कनाडा में लहराया परचम , पुलिस विभाग में हासिल किया बड़ा मुकाम

पंजाबी युवक ने कनाडा में लहराया परचम , पुलिस विभाग में हासिल किया बड़ा मुकाम

पंजाब : खबर है कि कनाडा में पंजाबी मूल के नौजवान रणिन्द्रजीत सिंह ने ‘टोरांटो पुलिस पार्किंग एनफोर्समैंट अफसर’ का पद हासिल करके अपने मां बाप और पंजाब का नाम रोशन किया है। पंजाब के पटियाला का निवासी रणिन्द्रजीत सिंह 2019 में कनाडा गया था। उसके पिता इन्द्रजीत सिंह और माता कुलविन्द्र कौर भी 2023 से कनाडा में ही हैं। दोनों ने अपनी खुशी सांझी करते बताया कि इस पद की 6 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद अब उनका पुत्र रणिन्द्रजीत सिंह ड्यूटी संभालने जा रहा है।

रणिन्द्रजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान उसने अकादमिक पेपर में 150 में से 149 नंबर लेकर सर्वोत्तम स्थान हासिल किया है, जिस कारण उसे डिप्टी चीफ ऑफ टोरांटो पुलिस लोरेन पौग की तरफ से सर्वोत्तम अकादमिक स्कोर के लिए अवार्ड प्रदान किया गया। रणिन्द्रजीत सिंह ने अपनी इस प्राप्ति के लिए माता-पिता के अलावा अपने दोस्त हरदीप सिंह बैंस को अपना प्रेरणा स्रोत बताया जो खुद इसी पद पर कार्यशील है।


Leave a Reply