Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing शीतल अंगुराल के चैलेंज पर नहीं पहुंचे CM मान , शीतल ने सिर्फ आरोप दोहराए; सबूत सार्वजनिक नहीं किए

शीतल अंगुराल के चैलेंज पर नहीं पहुंचे CM मान , शीतल ने सिर्फ आरोप दोहराए; सबूत सार्वजनिक नहीं किए

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार के नाम पर वसूली करने वाले नेताओं के खिलाफ सबूत सार्वजनिक करने का दावा करने वाले भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल सिर्फ अपने आरोपों को दोहरा कर लौट गए। बता दे शीतल अंगुराल ने बाबू जगजीवन राम चौक में मंच सजाया था और मुख्यमंत्री भगवंत मान का इंतजार कर रहे थे कि वह आकर सबूत लें।

लेकिन इस मौके मुख्यमंत्री तो नहीं आए लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि शीतल अंगुराल अवैध वसूली के सबूत सार्वजनिक करेंगे लेकिन शीतल ने 30 मिनट तक सीएम का इंतजार किया और उसके बाद करीब 48 मिनट तक सरकार को घेरा, आप विधायक, एडवाइजर के खिलाफ भड़ास निकाली लेकिन कोई भी सबूत सार्वजनिक नहीं किया।

शीतल अंगुराल ने तीन दिन पहले दावा किया था कि सीएम के परिवार के नाम पर आप नेता वसूली कर रहे हैं, और उनके पास इसके सबूत हैं।

आज शीतल अंगुराल ने आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री के परिवार के नाम पर वसूली हो रही है। शीतल ने एक पैन ड्राइव दिखाई और कहा कि इसमें वसूली से जुड़ी रिकॉर्डिंग हैं। इस मौके शीतल ने सरकार पर कई गंभीर आराेप लगाए लेकिन आखिर में यह कह कर भाषण खत्म कर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनसे सबूत लेने नहीं आए है इसलिए वह अब खुद सीएम को रिकार्डिंग की पैन ड्राइव सौंपने जाएंगे।

शीतल की इस घोषणा से मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, किसी खुलासे की उम्मीद में पहुंची जनता और कवरेज के लिए पहुंची मीडिया को निराशा हाथ लगी।


Leave a Reply