Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing आज से बदल गया सिम कार्ड का ये नियम, मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना हुआ महंगा

आज से बदल गया सिम कार्ड का ये नियम, मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना हुआ महंगा

नेशनल न्यूज़ : एक जुलाई से मोबाइल पोर्ट के नियम बदल रहे हैं। इसी महीने से मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट चलाना महंगा हो जाएगा। इन बदलावों से सीधा आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा।

Sim कार्ड पोर्ट रूल
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के अनुसार, मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को अब अपने खोए हुए या गैर-कार्यात्मक सिम कार्ड को बदलने के बाद अपना सेवा प्रदाता बदलने के लिए कम से कम सात दिनों तक इंतजार करना होगा। पहले मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। अगर सिम बदलने की तारीख से सात दिन की समाप्ति से पहले विशिष्ट पोर्टिंग कोड (यूपीसी) के लिए अनुरोध किया गया है, तो इसे आवंटित नहीं किया जाएगा।

धोखाधड़ी और फ्रॉड जैसी घटनाओं से निपटने के लिए ट्राई ने ये कदम उठाया है। ये नियम 1 जुलाई से बदल गया है और अब आपको थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा। दरअसल स्कैमर्स यूजर्स के नाम पर दूसरी सिम हासिल कर लेते थे और फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।

मोबाइल टैरिफ भी बोझ बढ़ा-
जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने जुलाई से टैरिफ बढ़ा दिए है। वहीँ अब मोबाइल पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा होगा।


Leave a Reply