Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के 12 सांसदों ने ली शपथ , अमृतपाल सिंह नहीं पहुंच पाए

पंजाब के 12 सांसदों ने ली शपथ , अमृतपाल सिंह नहीं पहुंच पाए

पंजाब : 18वीं लोकसभा के लिए आज पंजाब के 13 में से 12 सांसदों ने शपथ ली। खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह आज शपथ नहीं ले पाए , क्योंकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में हैं। उनका नाम पुकारा गया लेकिन फिर उन्हें अनुपस्थित बताया गया।

आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों राजकुमार चब्बेवाल, गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग ने शपथ ली। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरजीत औजला, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमर सिंह, शेर सिंह घुबाया, धर्मवीर गांधी, शिअद से हरसिमरत कौर बादल और आजाद प्रत्याशी सरबजीत सिंह खालसा ने भी शपथ ली। पंजाब के सभी सांसदों ने पंजाबी में शपथ ली।

पंजाब आप के तीनों सांसदों ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें बधाई दी और कहा कि तीनों संसद में पंजाब की आवाज बुलंद करेंगे और और प्रदेश के मुद्दों को हल करवाने में मदद करेंगे।


Leave a Reply