Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing Jalandhar : वेस्ट हलके में 10 जुलाई को वोटिंग, 14 से 21 जून तक भरे जा सकेंगे नामांकन

Jalandhar : वेस्ट हलके में 10 जुलाई को वोटिंग, 14 से 21 जून तक भरे जा सकेंगे नामांकन

जालंधर : भारतीय चुनाव आयोग ने विधान सभा हलका 34- जालंधर पश्चिमी (अ.ज.) के उप चुनाव के लिए प्रोगराम जारी कर दिया है, जिस अनुसार विधान सभा हलके का उपचुनाव 10 जुलाई 2024 को होगा। डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंधी गज़ट नोटीफिकेशन 14 जून को जारी किया जाएगा और नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 21 जून है। उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्रों की पड़ताल 24 जून को की जाएगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख़ 26 जून है।उन्होंने बताया कि विधान सभा हलके के उप चुनाव के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सोमवार से जालंधर पश्चिमी हलके में चुनाव संहिता को लागू कर दिया गया है, जो कि 15 जुलाई तक चुनाव प्रक्रिया मुकम्मल होने तक लागू रहेगा।ज़िला चुनाव अधिकारी ने अधिकारियों को आदर्श चुनाव संहिता की इन्न-बिन्न पालना यकीनी बनाने के आदेश देते हुए कहा कि आदर्श चुनाव संहिता को सख़्ती से लागू किया जाए और निगरान टीमों को तुरंत कार्यशील किया जाए। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन उपचुनाव आज़ाद, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध है और पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे।


Leave a Reply