Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

जालंधर में स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

जालंधर : दुखद खबर है कि थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव नाहलां के समीप स्थित बीती देर शाम रॉयल स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा कॉलोनी में रहने माधव (13) के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही स्वीमिंग पूल के गेट पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं इसकी जानकारी थाना लांबड़ा की पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसे ढूंढते हुए स्विमिंग पूल में पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो बच्चे के डूबने का खुलासा हुआ। मृतक के पिता भीम बहादुर ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। जालंधर में वह दानिशमंदा कॉलोनी में रहते हैं। उसका बेटा माधव (13) मंगलवार शाम को 4 दोस्तों के साथ सन सिटी कॉलोनी स्थित रॉयल स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। रात 9 बजे तक माधव घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सबसे पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की उसके बाद माधव के दोस्तों से मिले तो पता चला कि सभी मिलकर पूल में नहाने गए थे। इसके बाद परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए स्विमिंग पूल तक पहुंचे।

शक होने पर परिवार के लोगों ने पूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी के मुताबिक शाम को माधव ने स्विमिंग पूल में आखिरी छलांग लगाई थी। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। परिजनों ने पूल में तलाश की तो माधव बेसुध हालत में मिला। इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply