पंजाब : पंजाब में ‘लू’ का कहर जारी है , भीषण गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य का तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो पंजाब में गर्मी का पिछले 46 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को पंजाब के जिलों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीँ मौसम विभाग ने बजुर्ग व छोटे बच्चों को भीषण गर्मी में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गयी है। आपको जब तक कोई जरूरी काम न हो तो भीषण गर्मी में बाहर न निकले।

पंजाब में “लू का कहर” जारी, 4 जिलों में Red Alert जारी
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:May 23, 2024
- Post category:Punjab
- Post comments:0 Comments












