Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बड़ा हादसा टला, ट्रेन के इंजन से अलग हुए डिब्बे, यात्रियों में अफरा-तफरी मची
Major accident averted in Punjab, coaches separated from train engine; There was chaos among the passengers

पंजाब में बड़ा हादसा टला, ट्रेन के इंजन से अलग हुए डिब्बे, यात्रियों में अफरा-तफरी मची

खन्ना : पंजाब में खन्ना रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। खबर मिली है कि पटना से जम्मू जा रही 12355 अर्चना एक्सप्रेस का इंजन डिब्बों से अलग हो गया। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है इंजन खन्ना से करीब 10 किलोमीटर आगे चला गया जबकि यात्रियों से भरे डिब्बे खन्ना से आगे समराला फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइनों पर खड़े रहे।

जब यात्रियों को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत रेलवे विभाग को सूचित किया। रेलवे विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंजन को खन्ना से करीब 10 किलोमीटर दूर न्यू खन्ना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। करीब आधे घंटे बाद इंजन को वापस लाया गया और फिर उसे डिब्बों से जोड़ा गया।

बता दें कि किसान आंदोलन के चलते रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की भीड़ नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि बॉक्स और इंजन के बीच का क्लैंप टूट गया, जिससे इंजन अलग हो गया। रेलवे विभाग फिलहाल इसकी जांच कर रहा है।


Leave a Reply