पंजाब : खबर है कि संगरूर के धुरी में दोहला रेलवे फाटक के पास बने बंगलामुखी मंदिर के दो पुजारियों द्वारा एक 33 वर्षीय नौजवान सुदीप कुमार पुत्र गुरिंदर कुमार निवासी धुरी का कत्ल कर दिया। वहीँ कत्ल करने के बाद लाश को मंदिर में बने हुए हवनकुंड के नीचे दफ़नाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।
मिली जानकारी अनुसार सुदीप कुमार के पारिवारिक मेंबरों द्वारा थाना सिटी धुरी को पिछले दिनाें रिपाेर्ट दर्ज कराई गयी थी कि सुदीप कुमार जाे छोटे बच्चों को पंडित विद्या सिखाता था और 2 तारीख को जब घर नहीं आया ताे घरवालों ने मंदिर में जाकर पूछा तो मंदिर के पंडित परमानंद ने बताया की वो 2 दिन से मंदिर नहीं आया हैं। इसके बाद पुलिस ने मंदिर के पंडित परमानंद से पूछताछ की तो उन्हें उसकी बाताें पर शक हुआ और पंडित काे थाने में ले आए, जिसके बाद पंडित परमानंद ने सुदीप कुमार के कतल की बात खुद कबूल की। पंडित परमानंद ने खुद बताया कि उन्हाेंने सुदीप कुमार का कत्ल करके शव काे हवनकुंड के नीचे दबा दिया हैं।
उस पर करवाई करके थाना सिटी पुलिस धूरी ने हवनकुंड के नीचे से दबाई हुई लाश को निकाला व पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मंदिर बगलामुखी के पुजारी परमानंद व मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके अगली करवाई आरंभ कर दी है।













