Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के आबकारी विभाग ने गांव बादल में पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री
Punjab excise department caught illegal liquor factory in village Badal

पंजाब के आबकारी विभाग ने गांव बादल में पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री

श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के आबकारी विभाग के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता लगी। विभाग की टीम ने श्री मुक्तसर साहिब के गांव बादल में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां विभिन्न ब्रांड की नकली शराब बनाई जा रही थी। मौके से होलोग्राम और नकली स्टीकर भी बरामद हुए हैं। फैक्ट्री के मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ज्वाइंट कमिश्नर नरेश दूबे ने बताया कि इस गैर कानूनी फैक्ट्री में भारी मात्रा में खाली बोतल ईएनए (एक्ट्रा नियुटरल, अलकोहल) 15 सौ लीटर शराब, राइल स्टैग, इंपीरियल ब्ल्यू, ब्ल्यू लैगसी, ब्ल्यू कैट, रायल शॉट, बिना लैवल से बोतलें, बिग बैरिल, कराउन एंड बैरिल शराब के स्टिकर, हरियाणा, स्किम, दमन एंड द्वीव की शराब के स्टीकर, नकली होलोग्राम और भारी मात्रा में ढक्कन भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस नजायज फैक्ट्री के मैनेजर 45 वर्षीय आनंद शर्मा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा विभाग की तरफ से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

 

source link


Leave a Reply