Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया गया
Actor Sahil Khan detained in Mahadev betting app case

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया गया

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दे साहिल खान भारतीय एक्टर हैं, फिटनेस उद्यमी और यूट्यूबर हैं. साहिल अपनी फिटनेस जागरूकता के लिए जाने जाते हैं और उनका अपना जिम भी है. साथ ही साहिल के यूट्यूब चैनल पर 2.8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं. खान ने स्टाइल, एक्सक्यूज़ मी, अलादीन और रामा जैसी फिल्मों में काम किया है.

महादेव बेटिंग ऐप मामले में साहिल खान पर आरोप है कि वो एक प्रमोटर के तौर पर ऐप को अन्य वेबसाइट पर प्रमोट कर रहे थे. साथ ही उनपर लायन बुक और लोटस 24*7 जैसे सट्टेबाजी के ऐप्स, जो महादेव ऐप से जुड़े है, को भी प्रमोट करने का आरोप है. महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में साहिल खान को तीन अन्य लोगों के साथ दिसंबर 2023 में पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

SIT कुछ बड़े वित्तीय और रियल एस्टेट फर्मों और 15,000 करोड़ वाले इस महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच अवैध लेनदेन की जांच कर रही है.


Leave a Reply