Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing 10 हज़ार बेड का दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 सेंटर राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर दिल्ली में हुआ त्यार।

10 हज़ार बेड का दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 सेंटर राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर दिल्ली में हुआ त्यार।

नई दिल्ली(AKSHEY). कोरोना के मरीजों के लिए दिल्ली रविवार को दो सेंटर शुरू किए गए। राधास्वामी सत्संग ब्यास परिसर में 10 हजार बेड वाले कोविड सेंटर का उप राज्यपाल अनिल बैजल ने उद्घाटन किया। इसका नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड केयर सेंटर रखा गया है। यह कोरोना के मरीजों के लिए बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा सेंटर है। वहीं, दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक हजार बेड वाले सरदार वल्लभ भाई कोविड अस्पताल का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। इसे भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। 

वल्लभ भाई पटेल कोविड सेंटर बिना लक्षणों या हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए क्वारैंटाइन सेंटर के तौर पर तैयार किया गया है, इसलिए इसमें वेंटिलेटर की बजाय ऑक्सीजन सुविधा है। इसमें एक हजार बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है। यहां लक्षण वाले ऐसे कोरोना मरीजों का इलाज भी किया जाएगा, जो घर पर क्वारैंटाइन होने में सक्षम नहीं हैं। 

डीआरडीओ के सेंटर में वार्ड के नाम शहीदों के नाम पर

डीआरडीओ ने जो हॉस्पिटल तैयार किया है, उसमें 250 आईसीयू बेड हैं। इसे 11 दिन में तैयार किया गया है। इसमें अलग-अलग वार्ड के नाम गलवान वैली में शहीद हुए जवानों के नाम पर रखे गए हैं। उधर, 10 हजार बेड वाले कोविड सेंटर की देखरेख और संचालन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 2000 जवानों और सीआरपीएफ के हाथों में है। 

दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी नहीं: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी नहीं है। कुल 15 हजार बेड है जिनमें से 5300 पर मरीजों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में इस 10 हजार बेड वाले अस्पताल की सख्त जरूरत थी। अगर दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़ती है तो यह मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले दिल्ली में लॉकडाउन हटाने के बाद मामले बढ़े थे, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।

Source link


Leave a Reply