Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing दुखद खबर : कनाडा गए पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत , विधवा मां पर टूटा दुखों का पहाड़
Punjabi youth who went to Canada dies of heart attack, a mountain of sorrow falls on his widowed mother

दुखद खबर : कनाडा गए पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत , विधवा मां पर टूटा दुखों का पहाड़

पंजाब : दुखद खबर है कि कनाडा गए पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार गुरदासपुर के कलानौर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव शेख मीर निवासी युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसके बाद विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट गया । इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक युवक के चचेरे भाई तेजबीर सिंह ने बताया कि उसका भाई सतिंदर सिंह (23) पुत्र दलबीर सिंह एक साल पहले 5 अप्रैल 2023 को रोजी रोटी के लिए विंडसर, ओन्टारियो, कनाडा गया था।

Amazon से Cotton Shirt for Mens खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://amzn.to/4a2JKWO

सतिंदर सिंह रोज सुबह अपनी मां को फोन करता था। लेकिन रविवार को जब फोन नहीं आया तो मां सरबजीत कौर ने कई बार फोन किया पर किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद एक अन्य युवक ने फोन पर बताया कि सतिंदर सिंह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

बता दें कि मृतक सतिंदर सिंह के पिता की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के सहयोग से ही पढ़ाई कर रहा था। सतिंदर सिंह की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। सतिंदर सिंह रोजी रोटी के लिए विदेश गया था। परिवार के सदस्यों ने पंजाब, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और विदेश में रह रहे युवाओं से शव भारत भेजने में सहायता करने की गुहार लगाई है।


Leave a Reply