Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार ने MP Sushil Rinku की सुरक्षा में की कटौती
Punjab government cuts security of MP Sushil Rinku

पंजाब सरकार ने MP Sushil Rinku की सुरक्षा में की कटौती

जालंधर : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद सुशील रिंकू की सुरक्षा में पंजाब सरकार ने कटौती कर दी है। मिली जानकारी अनुसार रिंकू की सुरक्षा में 8 पुलिसकर्मी तैनात थे, जिनमें से 4 पुलिस कर्मियों को सरकार ने वापस बुला लिया है। रिंकू 27 मार्च को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और 28 तारीख को सुरक्षा कम कर दी गई।

बीजेपी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं और 27 मार्च को उनके घर के पास विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। शुक्रवार को रोड शो के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सांसद रिंकू को घेरने की भी कोशिश की। जिला भाजपा ने 27 मार्च को चुनाव आयोग और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की थी कि सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के घर पर सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि उनके घरों को घेरने की साजिश हो रही है।


Leave a Reply