Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing BJP प्रत्याशी मनोज कुमार सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर पद पर जीत हासिल की
bjp-win-chandigarh-municipal-corporation-mayor-election

BJP प्रत्याशी मनोज कुमार सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर पद पर जीत हासिल की

चंडीगढ़ : भाजपा के मनोज कुमार सोनकर बने चंडीगढ़ के नए मेयर, चार वोटों से की जीत हासिल। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार सोनकर ने मेयर के पद पर जीत हासिल कर ली है। BJP के प्रत्याशी मनोज सोनकर ने 4 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया है और शहर के नए मेयर बन गए हैं।

मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। BJP के कौंसलर मनोज सोनकर ने 35 में से 16 वोट हासिल किए। वहीं आप-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप टीटा को सिर्फ 12 वोट मिले। मेयर के चुनाव में 8 वोट रद हुए हैं।

चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पहले अपने प्रत्याशी पार्षद जसबीर सिंह को खड़ा किया था। लेकिन एन मौके पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप टीटा को समर्थन दे दिया।

बता दें कि मेयर के चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी के 20 पार्षद थे। इसलिए वह अपनी जीत पक्की मान रहे थे। लेकिन बहुमत होने के बावजूद समय का चक्कर ऐसा घूमा कि कम बहुमत वाली BJP बाजी मार कर ले गई। अब जो मत रद हुए हैं उन पर दोनों दलों में मंथन चल रहा है।

वहीँ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर केजरीवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के दबाब में बेईमानी से BJP का मेयर जीता है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।


Leave a Reply