Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : पंजाब के फगवाड़ा में युवक को बेअदबी के शक में तलवारों से काट उतारा मौत के घाट
In Phagwara, Punjab, a young man was hacked to death with swords on suspicion of sacrilege.

Big News : पंजाब के फगवाड़ा में युवक को बेअदबी के शक में तलवारों से काट उतारा मौत के घाट

फगवाड़ा : पंजाब में जिला कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा शहर में निहंग ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस निहंग ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमनदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। वारदात रात तीन बजे के करीब हुई। 

मारे गए युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि किसी सुखी ने उसे गलत काम करने के लिए पैसे देने का वादा किया था। हालांकि वीडियो में वह बार बार कह रहा है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया और वह बहुत ईमानदार है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं आरोपी का भी एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कह रहा है कि युवक बेअदबी करने आया था, हमने मार डाला।


Leave a Reply