Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing यूके ने स्पाउस वीजा पर लगाई रोक , अब जीवनसाथी को साथ नहीं ले जा सकेंगे विद्यार्थी
UK bans spouse visa, now students will not be able to take their spouse with them

यूके ने स्पाउस वीजा पर लगाई रोक , अब जीवनसाथी को साथ नहीं ले जा सकेंगे विद्यार्थी

पंजाब : बड़ी खबर है कि यूनाइटेड किंगडम (यूके) में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब अपने जीवनसाथी या किसी अन्य को साथ नहीं ले जा सकेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार यूके सरकार ने एक जनवरी से स्पाउस वीजा पर रोक लगा दी है। यानी यूके में पढ़ने वाला कोई भी विदेशी छात्र अपने साथ पति या पत्नी को नहीं ले जा सकेगा। गौरतलब है कि कनाडा और यूके जाने के लिए पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज तक की जा रही हैं।

ब्रिटेन में 2020 में 48,639 भारतीय छात्र पहुंचे थे। 2021 में 55903 व 2022 में यह संख्या 200978 तक जा पहुंची और 2023 तक यह आंकड़ा तीन लाख पार कर गया। इसमें 85 प्रतिशत विद्यार्थी शादीशुदा थे, जिनका मकसद किसी तरह ब्रिटेन पहुंचना था। भारतीय हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कम पगार पर काम करने लगे। इससे यूके में राइट टू वर्क पर असर पड़ने लगा था।

यूके या कनाडा में पढ़ रहीं लड़कियों से कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई लोग विदेशों में जाकर सेटल हो गए। लेकिन अब एक जनवरी 2024 से यूके स्पाउस वीजा नहीं देगा। इससे कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में कमी आने की उम्मीद है।


Leave a Reply