Latest news
क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट

India Living News

Hot News
You are currently viewing सर्दियों के मौसम में फट जाती है पैर की एड़ियां , तो इन नुस्खों से करें बचाव
If heels crack during winter season, protect yourself with these remedies.

सर्दियों के मौसम में फट जाती है पैर की एड़ियां , तो इन नुस्खों से करें बचाव

लाइफस्टाइल : सर्दी के मौसम में कई लोगों की एड़ियां फटने लगती है. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इस घरेलू नुस्खे का उपयोग करें. इसके बाद आपकी एड़ियां कोमल हो जाएगी।

एडियां फटने के कारण ?
क्या आप जानते हैं कि एडियां क्यों फटती हैं. गंदगी और खराब स्किन केयर रूटीन की वजह से एड़ियां फट जाती हैं. साथ ही ठंड के कारण स्किन ड्राई होने की वजह से भी फट जाती है. साथ ही इसके फटने का कारण विटामिन्स की कमी और हार्मोनल डिसबैसेंस भी हो सकती है.

नारियल तेल
नारियल का तेल गुणों का खजाना है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नारियल तेल, आपकी त्वचा को ही नहीं बल्कि आपकी एड़ियों का भी ध्यान रखता है. एड़ियों पर रोज नारियल तेल लगाएं. इसे कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा होने लगेगा.

मलाई
आप अपनी पैरों की एड़ियां को सही करने के लिए इसमें मलाई का उपयोग कर सकते हैं. वहां लगे गहरे घावों के स्थान पर मलाई लगा सकते हैं. ये हफ्ते भर में ही मलाई जैसा हो जाएगा.

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है. आप इसका उपयोग फटी हुई एड़ियों को ठीक करने में कर सकते हैं. रात को सोने से पहले अपने पैरों को धो लें फिर इस पर एलोवेरा जेल लगाएं. इससे फटी हुई एड़ियां जल्दी भरने में मदद होगी.

सरसों के तेल से मालिश करें
सरसों के तेल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जो एड़ियों को मुलायम रखने में मदद करते हैं.रोजाना सरसों के तेल से एड़ियों की मसाज करने से एड़ियां मुलायम और खूबसूरत नजर आती हैं.

गर्म पानी में डालें
अगर आपकी एड़ियां फट रही हैं तो रात को थोड़ा गर्म पानी लें और उसमें अपने पैरों को 10-15 मिनट के लिए डुबोकर रखें.इसके बाद अतिरिक्त चर्बी को प्यूमिस स्टोन से साफ करें.ऐसा करने से एड़ियों का फटना बंद हो जाता है और एड़ियों में नमी आ जाती है.

पेट्रोलियम जेली का प्रयोग करें
रात को एड़ियों पर ऑयली बेस्ड पेट्रोलियम जेली लगाएं. जिससे एड़ियों पर पड़ी दरारें भरने लगती हैं और एड़ियां मुलायम और खूबसूरत दिखने लगती हैं.

मोजे पहनकर सोयें
एड़ियों पर ऑयली पेट्रोलियम लगाकर मोज़े पहनें.इसके बाद ही सोएं.ऐसा करने से रात भर एड़ियों की दरार भर जाती हैं और एड़ियों में नमी आ जाती है.

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. इंडिया लिविंग न्यूज़ इन नुस्खों की पुष्टि नहीं करता है.


Leave a Reply