Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब में मांगी माफी, जानिए क्या मामला
Sukhbir Badal apologized in Sri Akal Takht Sahib, know what is the matter

सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब में मांगी माफी, जानिए क्या मामला

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को अकाली सरकार में हुई बेअदबी और इससे जुड़ी घटनाओं के मामले में माफी मांगी। सुखबीर बादल ने कहा कि इन दर्दनाक घटनाओं के जिम्मेदारों को तुरंत पकड़कर सजा न दिला सका। इसकी उन्हें बेहद पीड़ा है। सुखबीर ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने नतमस्तक होकर समूचे गुरु पंथ से बिना शर्त माफी मांगी है। सुखबीर ने कहा कि ये उनकी और प्रकाश सिंह बादल की जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटनाएं थीं।

सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब परिसर में शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में शिरोमणि अकाली दल के 103वें शताब्दी समारोह के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ की समाप्ति के बाद संगत को संबोधित कर रहे थे। सुखबीर बादल ने सभी अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं से पंथ और पंजाब की चडदीकलां की खातिर अपनी मां पार्टी अकाली दल में ‘घर वापसी’ की अपील की।

सुखबीर ने किसी न किसी कारण से गुस्से में पार्टी को छोड़ने वाले अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं निजी तौर पर और पार्टी अध्यक्ष के रूप में सच्चे मन से पूरी नम्रता के साथ सभी से माफी मांगता हूं। बतौर अध्यक्ष मैं ऐसी हर गलती की जिम्मेदारी अपने सिर पर लेता हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड और पंजाब के कीमती संसाधनों की रक्षा और नौजवानों के उज्जवल भविष्य की खातिर दूरदर्शी नीतियां बनाने और लागू करने के लिए पंथक एकता व सभी पंजाबियों को एकजुट होकर एक साथ आना होगा।


Leave a Reply