Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing क्या आपके मन में आते हैं बार-बार नकारात्मक विचार, तो इन टिप्स से पाएं छुटकारा
Do negative thoughts come to your mind again and again, then get rid of them with these tips

क्या आपके मन में आते हैं बार-बार नकारात्मक विचार, तो इन टिप्स से पाएं छुटकारा

लाइफस्टाइल : जीवन में कई बार हमें ऐसी सिचुएशन का सामना करना पड़ता है जिसके बारें में शायद हमने कभी सोचा भी न हो क्योकि वह सिचुएशन अचानक हमारे जीवन में आ जाती हैं। जिसके बाद हम बहुत नेगेटिव सोचने लगते है, लेकिन अगर हम इस सोच पर रोक न लगाए तो ये हमारे व्यवहार पर हावी हो जाती है।

क्या आपके मन और दिमाग में सिर्फ नेगेटिव ख्याल ही आ रहे हैं? आप कुछ भी करते हैं, कोई नया काम करने की सोचते हैं तो आपको लगता है कहीं कुछ गलत ना हो जाए. यदि हां, तो लगातार नकारात्मक ख्यालों से घिरे रहने से मानसिक सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है. व्यक्ति को नेगेटिव सोच उसे जिंदगी में आगे बढ़ने से रोक सकता है.

अगर आपको ज़िन्दगी में आगे बढ़ना है, सफलता हासिल करनी है तो आपको नेगेटिव विचारों को बाहर निकालना होगा. इसके लिए आप यहां बताए गए इन टिप्स को अपना सकते हैं.

नकारात्मक सोच को दूर करने के टिप्स

शुरू कर दें मेडिटेशन करना- यदि आप लगातार नकारात्मक ख्यालों से घिरे रहते हैं तो ये आपकी मानसिक सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. बेहतर है कि आप सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करें. एकांत में ध्यान लगाकर आप अपने अंदर पॉजिटिव एनर्जी, सोच का संचार कर सकते हैं. ध्यान लगाने से बाहर की नकारात्मक बातें आपको परेशान नहीं करेंगे. मेडिटेशन के जरिए आप स्ट्रेस फ्री खुद को रख सकते हैं.

नेगेटिव बोलने वालों के बीच ना रहें- कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो खुद भी नकारात्मक ही सोचते हैं और अपनी बातों से आसपास के वातावरण में भी नेगेटिविटी फैलाते रहते हैं. ऐसे लोगों के बीच में रहेंगे तो आपके अंदर भी उनकी सोच का असर जरूर होने लगेगा. कोशिश करें खुश, हंसमुख स्वभाव के लोगों के साथ रहने की. पॉजिटिव सोच रखने वालों से अपनी फ्रेंडशिप बढ़ाएं.

प्रेरणा देने वाली किताबें पढ़ें- अच्छी-अच्छी किताबें पढ़कर भी आप खुद के अंदर से नेगेटिविटी को दूर कर सकते हैं. वैसे किताबें पढ़ें जो जीवन के प्रति पॉजिटिव सोच रखने के फायदों के बारे में समझाती हों. कुछ प्रेरणा देने वाले लोगों की किताबें पढ़ें. अपनी खामियों से पार पाना सीखें. बुक्स तनाव दूर करने का बेस्ट जरिया हैं. मशहूर लोगों के सकारात्मक विचार, कोट्स को पढ़कर भी आप नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं.

हंसना भी है जरूरी- सारा दिन उदास रहने की बजाय मुस्कुराना सीखें. बुरी और गलत बातों को सोचकर नकारात्मक ख्याल ही मन में आते रहेंगे. इनसे बचने के लिए आप कुछ ऐसा करें जिससे आपको हंसी आए. लाफ्टर थेरेपी को अपनाएं. सुबह उठकर 5 मिनट जोर-जोर से हंसे. कॉमेडी फिल्म, सीरियल देखें, फनी जोक्स पढ़ें.

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Leave a Reply