Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दिन दहाड़े हथियार दिखाकर करियाणा शॉप मालिक से 30 हजार रुपए की लूट
30 thousand rupees looted from grocery shop owner by showing weapons in broad daylight in Jalandhar

जालंधर में दिन दहाड़े हथियार दिखाकर करियाणा शॉप मालिक से 30 हजार रुपए की लूट

जालंधर : जालंधर में चोरी और लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज दिन चढ़ते ही ऐसा ही एक मामला मथुरा नगर से सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार यहां सुबह होते ही बाइक सवार लुटेरों ने हथियार दिखाकर करियाणा शॉप मालिक से करीब 30 हजार रुपए की नकदी और 6 हजार रुपए का सामान लूट लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि सुबह 7:15 बजे जब वह दुकान खोल कर बैठे तो बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक ने उनकी छाती पर पैर रखा और तेजधार हथियार निकाल लिया। एक आरोपी ने उसे गन प्वाइंट पर लिया और गल्ले में से करीब 15 हजार रुपए निकाल लिए और 15 हजार रुपए ही उसकी जेब में थे जो लुटेरों ने निकाल लिए।

इसके इलावा आरोपी दुकान में से करीब 6 हजार रुपए का सामान भी लूट कर ले गए। आरोपियों के फरार होने के बाद थाना 8 की पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Leave a Reply