Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने पुलिस टीम में किए बड़े फेरबदल, क्राइम पर लगेगी लगाम
Police Commissioner Swapan Sharma made major changes in the police team, crime will be curbed

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने पुलिस टीम में किए बड़े फेरबदल, क्राइम पर लगेगी लगाम

जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने शहर की कमान संभालते ही पुलिस टीम में बड़े स्तर पर फेरबदल करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन्होंने एंटी नारकोटिक सैल और स्पैशल आप्रेशन यूनिट को क्राइम ब्रांच में तबदील कर दिया है। जिसकी जिम्मेदारी इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह को सौंपी गई है। अतः शहर में जो भी आपराधिक गतिवधियां होंगी, उनकी जांच इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह की देखरेख में होंगी। शहर के विभिन्न थानों में रूटीन के काम होंगे जबकि क्राइम के केस इस क्राइम ब्रांच द्वारा देखे जाएंगे। इस क्राइम ब्रांच का आफिस थाना नं. 5 में बनाया जाएगा।

वहीं सी.पी. स्वप्न शर्मा ने सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज को भी बदल दिया है। सी.आई.ए. स्टाफ की जिम्मेदारी थाना फिल्लौर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुरिंद्र सिंह कंबोज को सौंपी गई है। कंबोज को सी.आई.ए. इंचार्ज लगाया गया है। इसी तरह से इकोनामिक आफिस विंग, एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पी.ओ. स्टाफ विंग को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया है तथा इन विभागों में तैनात करीब 50 पुलिस कर्मियों को विभिन्न थानों में शिफ्ट किया गया है।

आपको बता दे स्वप्न शर्मा, जोकि 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जोकि अपनी तेज तर्रार व धाकड़ छवि को लेकर जाने जाते हैं।


Leave a Reply