Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया

पंजाब : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पहले ट्विटर) पर वरिंदर के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा, “Rest in peace praa, Vil miss paaji.”

बता दें कि पंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे इलाज के लिए अमृतसर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी अचानक मृत्यु से बॉडीबिल्डिंग और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिंदर सिंह घुम्मन शुद्ध शाकाहारी आहार अपनाने वाले दुनिया के चुनिंदा बॉडीबिल्डरों में से एक थे। उन्हें ‘मैन ऑफ इंडिया’ और ‘Ironman’ जैसे नामों से भी जाना जाता था। उन्होंने 2009 में ‘मि. इंडिया’ का खिताब जीता और ‘मि. एशिया’ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।


Leave a Reply