Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में फर्जी फेसबुक आईडी से 50 हजार रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज – 50 thousand rupees cheated through fake facebook ID in jalandhar, FIR registered
जालंधर में फर्जी फेसबुक आईडी से 50 हजार रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज - 50 thousand rupees cheated through fake facebook ID in jalandhar, FIR registered

जालंधर में फर्जी फेसबुक आईडी से 50 हजार रुपये की ठगी, एफआईआर दर्ज – 50 thousand rupees cheated through fake facebook ID in jalandhar, FIR registered

जालंधर : विकासपुरी के व्यक्ति से उसके भतीजे की फेक फेसबुक आई.डी. बना कर ठग ने 50 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने दो बार पैसों की मांग की लेकिन दोबारा मांग करने पर जब पीड़ित को शक हुआ तो उसने अपने भतीजे को फोन कर लिया जिसके बाद पता लगा कि उसके साथ फ्रॉड हो चुका है। थाना आठ की पुलिस ने जिस व्यक्ति के नाम पर बैंक खाता था, उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में विकासपुरी निवासी राजेश स्वराज ने बताया कि जून माह में उसके भतीजे सुमेश की आई.डी. से मैसेज आया। उसने कहा कि उसे तुरंत पैसों की जरूरत है। मैसेज में पहले 30 हजार रुपए मांगे जिसे राजेश ने गूगल पे करके ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद दोबारा से मैसेज आया तो मैसेज करने वाले व्यक्ति ने उससे 40 हजार रुपयों की डिमांड की। दूसरी बार भी राजेश ने 20 हजार रुपए गूगल पे कर दिए।

इसके बाद फिर दोबारा से जब राजेश से पैसे मांगे गए तो उसने अपने भतीजे उमेश को फोन किया। उमेश से कोई भी मैसेज करने और पैसों की मांग करने से इंकार कर दिया। राजेश ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों की दी जिसकी जांच साइबर क्राइम सेल ने की। पुलिस ने जांच में पाया कि जिस बैंक खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफर हुए हैं, उसका नाम श्याम लाल निवासी मेवात गुरुग्राम है। थाना आठ में श्याम के खिलाफ अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply