जालंधर : खबर मिली है कि मशहूर सूफी गायक सुल्ताना नूरां के मैनेजर को धमकी भरा कॉल आया है। फोन करने वाले ने कहा कि वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग से बोल रहा है और अगर गायक ने उन्हें पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे। इसके बाद सुल्ताना के पति ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले को लेकर सुल्ताना नूरां ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।