Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : दामाद ने अमेरिका से सुपारी देकर पंजाब में पत्नी और सास की करवाई हत्या
Son-in-law got wife and mother-in-law murdered in Punjab by giving betel nut from America

Big News : दामाद ने अमेरिका से सुपारी देकर पंजाब में पत्नी और सास की करवाई हत्या

जालंधर : पंजाब के जालंधर जिले के थाना पातरां के गांव भुजवाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार अमर नगर में दो शूटरों ने मंगलवार सुबह गोलियां मारकर मां और बेटी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है। शूटरों ने हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर बुजुर्ग महिला का शव जला दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने दामाद के खिलाफ सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला दर्ज किया है।

वारदात की सूचना मिलते ही जिला देहात पुलिस प्रमुख मुखविंदर सिंह भुल्लर, एसपी (गुप्तचर) मनप्रीत सिंह ढिल्लों और आदमपुर के डीएसपी विजय कंवरपाल तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बुजुर्ग महिला की पहचान रणजीत कौर पत्नी जगतार सिंह और बेटी की पहचान गुरप्रीत कौर पत्नी जसप्रीत सिंह निवासी मोहन वाला गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस को इलाके की सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमे एक शूटर की पहचान हो चुकी है। पुलिस शूटर व उसके साथी की तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने इसका आरोप अमेरिका में रह रहे अपने दामाद पर लगाया है , पुलिस ने गुरप्रीत कौर के पति जसप्रीत सिंह जस्सी के खिलाफ शूटरों को सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला दर्ज कर लिया है। 


Leave a Reply