Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : पंजाब में जम्मू कश्मीर की पुलिस ने रेड करके 4 करोड़ 95 लाख ड्रग मनी बरामद की
Big News: Jammu and Kashmir Police raided in Punjab and recovered Rs 4 crore 95 lakh drug money.

Big News : पंजाब में जम्मू कश्मीर की पुलिस ने रेड करके 4 करोड़ 95 लाख ड्रग मनी बरामद की

पंजाब : खबर है कि पंजाब के लुधियाना में J-K पुलिस ने Raid की है। मिली जानकारी अनुसार इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर में रेड करके 4 करोड़ 95 लाख ड्रग मनी , 32 बोर रिवाल्वर, फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आई डी. कार्ड, पैसे गिनने वाली मशीन, सफेद लिफाफे, चिट्टा (ड्रग्स) पैकिंग करने वाली मशीन बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11 बजे जम्मू कश्मीर और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने मुल्लांपुर के दशमेश नगर में सर्च ऑपरेशन चलाकर किराएदार मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मुल्लांपुर के घर से उक्त चीजें बरामद की है।

बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह पर थाना बिलासपुर जिले रामबाण (जम्मू कश्मीर) की पुलिस ने 20 किलो कोकिन बरामद कर मामला दर्ज किया था।पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसकी मुल्लांपुर में किराए पर एक कोठी है, जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर की पुलिस और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने संयुक्त तौर पर रिकवरी करने के लिए मनजीत सिंह को साथ लिया और उसकी किराए की कोठी पर सर्च अभियान चलाया, जिसमें से उक्त चीजें बरामद हुई।


Leave a Reply