Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के युवक की हिमाचल में भागसूनाग वाटरफॉल के करीब पानी में बहने से मौत
Jalandhar youth dies after being swept away in water near Bhagsunag Waterfall in Himachal

जालंधर के युवक की हिमाचल में भागसूनाग वाटरफॉल के करीब पानी में बहने से मौत

जालंधर : दुखद खबर है कि जालंधर से हिमाचल घूमने गए युवक की धर्मशाला में मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार वह धर्मशाला के मैक्लोडगंज से ऊपर स्थित भागसू नाग वाटरफॉल के करीब नहाने के लिए दोस्तों संग पानी में उतरा था। इसी दौरान वह पानी के साथ बह गया। युवक के बहने का वीडियो भी सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार हिमाचल SDRF ने युवक का शव घटनास्थल से 100 मीटर नीचे बरामद कर लिया है।

मरने वाले युवक की पहचान जालंधर निवासी पवन कुमार (32) नजदीक राकेश टैंट हाउस के तौर पर हुई है। मृतक के दोस्त अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी धर्मशाला घूमने आए हुए थे। वे सभी भागसू नाग वाटरफॉल से नीचे नाले में नहा रहे थे। इस दौरान नाले में अचानक पानी बढ़ गया और बहाव काफी तेज हो गया। उससे पहले 2 दोस्त सुरक्षित नाले से निकल दूसरे कोने में पहुंच गए, लेकिन जब पवन पानी में उतरा तो वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में बह गया।


Leave a Reply