Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing टैगोर अस्पताल काे कोविड टेस्ट के नाम पर मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलना पड़ा महंगा
administration-order-to-return-more-money-of-kovid-test-to-tagore-hospital

टैगोर अस्पताल काे कोविड टेस्ट के नाम पर मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलना पड़ा महंगा

जालंधर : कोविड टेस्ट के नाम पर मरीजों से ज्यादा रुपए वसूलना टैगोर अस्पताल काे महंगा पड़ा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल को 90 लोगों से वसूले ज्यादा रुपए लौटाने को कहा गया है। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि टैगोर अस्पताल में कोविड के RT-PCR टेस्ट के बदले अतिरिक्त वसूली की जा रही है। सरकार की तरफ से 450 रुपए रेट फिक्स होने के बावजूद टैगोर अस्पताल 900 रुपए ले रहा था।

जिसके बाद DC घनश्याम थोरी ने पब्लिक ग्रीवएंस अफसर रणदीप सिंह गिल को जांच सौंपी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तलब किया। जिसमें पता चला कि सैंपल कलेक्शन के नाम पर लोगों से 450 की जगह 600 से 900 रुपए वसूले जा रहे हैं। जिसे अब सभी 90 लोगों को वापस देने को कहा गया है। इसके अलावा टैगोर अस्पताल को कोविड टेस्ट की सरकारी रेट लिस्ट भी डिसप्ले करने को कहा गया है।

 

 

source link


Leave a Reply