Train Mileage : आज हम बात करेंगे ट्रेन की माइलेज की , आखिर 1 लीटर तेल में कितना चलती है ट्रेन। बता दे इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। एक आंकड़े के मुताबिक यहां हर दिन करीब 22,600 ट्रेनें चलती है। वहीं इन ट्रेनों से रोजाना 2.40 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। हालांकि भारत सरकार तेजी से रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन कर रही है लेकिन, अभी भी कई रूट्स पर बड़ी संख्या में ट्रेन डीजल से ही चलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ट्रेन का माइलेज क्या होता है। यानी एक लीटर डीजल में ट्रेन कितने किलोमीटर की दूरी तय करती है।
सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेन की तुलना में पैसेंजर ज्यादा डीजल पीती है। दरअसल पैसेंजर ट्रेन हर स्टेशन पर रुकती हुई चलती है। पैसेंजर ट्रेन को दूसरी ट्रेनें जैसे सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेन को भी रास्ता देने के लिए भी रुकना पड़ता है। ट्रेन को रोककर चलाने में इंजन पर ज्यादा लोड तो आता ही है साथ ही बार-बार ब्रेक लगाने से भी इसपर दबाव बढ़ता है। ऐसे में पैसेंजर ट्रेन में ईंधन की खपत बढ़ जाती है।
एक आंकलन के मुताबिक 12 डिब्बे वाली पैसेंजर ट्रेन 6 लीटर डीजल में एक किलोमीटर की दूरी तय करता है। यानी पैसेंजर ट्रेन की माइलेज 6 लीटर प्रति किलोमीटर का आसपास होता है। यानी एक लीटर तेल में पैसेंजर ट्रेन महज 166 मीटर की दूरी तरय करती है। वहीं अगर 12 डिब्बों वाली सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें तो यह करीब 4.5 लीटर में एक किलोमीटर की दूरी तय करती है।