Latest news
वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा

India Living News

Hot News
You are currently viewing Noodles खाने के हैं शौकीन तो हो जाइए सावधान , कहीं हो ना जाए ये बीमारी
If you are fond of eating noodles then be careful, you may get this disease.

Noodles खाने के हैं शौकीन तो हो जाइए सावधान , कहीं हो ना जाए ये बीमारी

हेल्थ : अगर भूख लगी है तो 2 मिनट में तैयार होने वाले नूडल्स हो सकता है आपकी पहली पसंद हों। लेकिन कम मेहनत और कम समय में बनने वाले ये इंस्टेंट नूडल्स आपकी सेहत के लिए क्या खतरा पैदा कर सकते हैं। आज हम इसपर बात करेंगे। कुछ लोगों को तो नूडल्स का इतना चस्का लगा है कि इसके बिना जैसे एक दिन भी बिताना मुश्किल हो गया हो। आजकल सब कुछ इंस्‍टेंट हो गया है और इंस्‍टेंट नूडल्‍स को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। नूडल्‍स को जंक फूड में रखा जाता है क्‍योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट और फैट बहुत ज्‍यादा होता है। इनमें विटामिनों, प्रोटीन, फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है।

लेड की मात्रा अधिक होना
स्वाद में जबरदस्त लेकिन सेहत के तौर पर नूडल्स बहुत खतरनाक है। इसमें लेड की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि लंबे वक्त में गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

नूडल्स मैदा से बनता है, अगर इसका रोज इस्तेमाल करते हैं तो आपके शरीर को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मैदा खाने से लिवर में दिक्कत, जोड़ों में दर्द, थकान और नींद कम होना भी होती है।

बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं की जान पर भारी

लेड की थोड़ी सी मात्रा भी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसी वजह से बच्चों और प्रेग्नेंट महिला को इसे खाने के लिए मना किया जाता है। नूडल्‍स को लेकर सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि इनमें सोडियम होता है। नूडल्स में सबसे अधिक फेट होता है। जो हमारे मोटापे का कारण बनता है।

Disclaimer : इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।


Leave a Reply