Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing आजकल युवाओं में बढ़ता जा रहा है दिल की बीमारी का खतरा, जानिए कारण व रोकथाम का तरीका
The risk of heart disease is increasing in youth, know the reason and method of prevention

आजकल युवाओं में बढ़ता जा रहा है दिल की बीमारी का खतरा, जानिए कारण व रोकथाम का तरीका

हेल्थ न्यूज़ : पुराने समय में हार्ट अटैक बूढ़ों की बीमारी माना जाता था लेकिन आजकल तो 30-40 की उम्र वाले युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीँ अगर बात करें तो पिछले एक-दो सालों में कोविड में कई नामी हस्तियां जैसे कि बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, सिंगर केके या कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अचानक हुई मौतों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया है।

आम लोगों को तो यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अपनी सेहत को लेकर एलर्ट रहने वाले इन सेलिब्रिटीज को भी हार्ट अटैक आ सकता है। आमतौर पर लोग ये सोचते हैं कि रोजाना वर्कआउट करने वाले और अपनी डाइट पर कंट्रोल रखने से दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। काफी हद तक यह बात सही भी है लेकिन कम उम्र के युवाओं में इन घटनाओं को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

क्यों बढ़ रही है दिल की बीमारी ?

बिजी लाइफ के कारण अनियमित आहार, जंक फूड खाना, या अधिक मसालेदार भोजन दिल के दौरे का कारण बनता है। हाई बीपी की वजह से दिल पर बेवजह का तनाव रहता है। अधिक मात्रा में वेट बढ़ने से भी दिल पर जोर पड़ता है।

युवा क्यों हो रहे हैं इस बीमारी का शिकार ?

भारतीयों में दिल का रोग होने की जेनेटिक प्रीडिस्पज़िशन अधिक होती है। इसके अलावा बदलते लाइफस्टाइल में टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। वहीँ रिलेशनशिप इश्यूज और जीवनशैली भी कुछ हद तक ज़िम्मेदार हैं। काम को लेकर अधिक स्ट्रेस में रहना, अपने डेली रूटीन का ख्याल ना रखना, कम नींद लेना और धूम्रपान या पीने जैसी आदतें दिल की बीमारी को न्यौता देती हैं।

अपनी डाइट पर भी दें ध्यान

आजकल ऑनलाइन खाना आर्डर करना काफी चलन में है। युवाओं को तो ये लगता है समय की बचत होगी और घर के खाने से पीछा छुटेगा। जबकि सच्चाई यह है कि फास्ट फूड और प्रिजरवेटिव जैसी चीजें ज्यादा खाना नुकसान पहुंचाता है। हफ्ते में कई दिन इन चीजों का सेवन करके आप दिल की बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। आप डाइट में जैसे मछली, अखरोट, अलसी के बीज और हरी सब्जियों को शामिल करें और साथ ही विटामिन डी के लिए रोजाना कुछ देर धूप में टहलें और विटामिन डी सप्लीमेंट भी लें।

Disclaimer : इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। INDIA LIVING NEWS की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।


Leave a Reply