इस्लामाबाद : बड़ी खबर है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में 8 लोग 900 फीट ऊंचाई पर एक केबल कार में फंस गए । बताया जा रहा है इनमें 6 स्कूली बच्चे थे, जिनमें से दो बच्चे को रेस्क्यू कर लिया गया है। केबल कार में फंसे बच्चे रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। इसके अलावा दो टीचर भी शामिल हैं। इसके नीचे गहरी नदी है, जो बारिश की वजह से उफान पर है। प्राप्त जानकारी अनुसार दो आर्मी हेलिकॉप्टर्स से अन्य 6 लोगों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चल रहा था। मिली जानकारी अनुसार रात और तेज बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोक दिया गया है।