Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing आँखो के नीचे डार्क सर्कल की समस्या से कैसे पाए छुटकारा ?
How to get rid of the problem of dark circles under the eyes?

आँखो के नीचे डार्क सर्कल की समस्या से कैसे पाए छुटकारा ?

लाइफस्टाइल : आज हम बात करेंगे आँखो के नीचे होने वाले डार्क सर्कल की। अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हों तो फेस का पूरा लुक खराब हो जाता है। हालांकि मेकअप से इसे कुछ हद तक छुपाया जा सकता है, लेकिन मेकअप इसका पर्मानेंट समाधान नहीं है। अगर बात करे तो आजकल बहुत से लोग आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या से जूझ रहे हैं। बता दे खासकर तौर पर नींद की कमी, लगातार थकान और पौष्टिक भोजन की कमी के कारण ये समस्या होना आम बात है।

डार्क सर्कल्स होने के मुख्य कारण

नींद की कमी
मानसिक तनाव
कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करना
शरीर में पोषक तत्वों की कमी

तरबूज
तरबूज को डाइट में शामिल करें । तरबूज में विटामिन सी, विटामिन बी1, बी6, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करके आंखों के नीचे हो रहे काले घेरे को कम किया जा सकता है।

टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे भी अपनी डाइट में शामिल करके आप डार्क सर्कल की समस्या को दूर कर सकते हैं।

खीरा
खीरे को आंखों पर रखने से डार्क सर्कल दूर हो जाते हैं, लेकिन अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो इससे भी आपको फायदा मिलेगा। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स को खत्म करने में भी मददगार है।

ब्लूबेरीज
आप अपने डाइट में ब्लूबेरी शामिल कर सकते हैं। ये विटामिन सी, ओमेगा-3, विटामिन K और मैंगनीज का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। ये डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक हो सकता है।

हरी सब्जियां
हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, इसके साथ ही यह डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी कारगर होती हैं।

Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।


Leave a Reply