Technology न्यूज़ : आपको बता दे Elon Musk ने अभी कुछ दिन पहले ही ट्विटर का नाम बदलकर एक्स (X) किया है। एलन मस्क ने हाल ही में भारत में Ads रेवेन्यू प्रोग्राम के तहत X के यूजर्स को पेमेंट देना शुरू किया है जिसके बाद कई यूजर्स को लाखों रुपये का पेमेंट मिला है। X के एड रेवेन्यू की कुछ शर्तें थीं जिनमें एलन मस्क ने अब एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद X से पैसे कमाना आसान हो गया है। तो आइए नई शर्तों के बारे में बात करते हैं।
एलन मस्क ने X के Ads रेवेन्यू प्रोग्राम के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में ढील दी है। पहले की तरह ही X से पैसे कमाने के लिए आपके पास 500 फॉलोअर्स होने चाहिए और अकाउंट के साथ ब्लू टिक होना चाहिए। अब जो बड़ा बदलाव हुआ है वह यह है कि ट्वीट इंप्रेशन को 5 मिलियन यानी 50 लाख कर दिया गया है जो कि पहले 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ था।
इससे X से कमाई करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी इसके अलावा पहले 50 डॉलर के बाद ही पेमेंट होता था लेकिन अब 10 डॉलर के बाद ही पेमेंट कर दिया जाएगा।