पंजाब : खबर है कि पंजाब के सरकारी दफ्तरों में 30 तारीख तक हड़ताल रहेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार डी.सी. व एस.डी.एम. दफ्तरों में हड़ताल रहेगी और इसी के साथ-साथ तहसील और सब-तहसील दफ्तरों में भी हड़ताल रहेगी। आपको बता दें कि ये मामला रूपनगर से गरमाया है और कर्मचारियों ने रूपनगर के विधायक के खिलाफ रोष ज़ाहिर करते हुए ये फैसला किया है। कर्मचारियों में विधायक दिनेश चड्ढा के खिलाफ गुस्सा है क्योंकि दिनेश चड्ढा ने तहसील दफ्तर के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था और तहसील दफ्तर के कामों में विघ्न उतन्न करते हुए कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार किया था। कर्मचारियों की मांग है कि विधायक उनसे माफी मांगें।