Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश
Ludhiana police busted fake international call center

लुधियाना पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 29 ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य ज्यादातर विदेशी लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इस कॉल सेंटर के बारे पुलिस को गुप्त सूचना थी। जिसके बाद ही पुलिस ने रेड कर इन आरोपियों को पकड़ा है। इसमें इस्तेमाल किए गए सभी मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए है। मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और पंजाब से हैं।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा निवासी अहमदाबाद, गुजराज और सचिन सिंह निवासी उत्तर प्रदेश व अन्य अज्ञात व्यक्ति और महिलाएं मिलकर गैरकानूनी तरीके से काल सेंटर चला रहे है। गैंग के लोग विदेश बैठे लोगों को गुमराह करके धोखाधड़ी करते हैं।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अमेरिका में जब दिन होता था तो भारत में ये आरोपी रात के समय जागते थे। एक रात में कुल 20 ग्राहकों को ये ठग अपना शिकार बनाते थे। रोजाना एक रात में 10 हजार डॉलर तक यह लोग ऐंठ लेते थे। आरोपियों ने एक कोठी किराए पर ली हुई है। पुलिस ने जब रेड की तो 27 लोगों को वहां से दबोचा। आरोपियों में दो लड़कियां भी शामिल है।


Leave a Reply