Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : उत्तराखंड के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट की चपेट में आने से पुलिस कर्मियों समेत 15 लोगों की मौत
Big news: 15 people, including police personnel, died due to electrocution in Uttarakhand's Namami Gange project

बड़ी खबर : उत्तराखंड के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट की चपेट में आने से पुलिस कर्मियों समेत 15 लोगों की मौत

चमोली : बड़ी खबर मिल रही है कि उत्तराखंड के चमोली स्थित नमामि गंगे ऑफिस के सीवेर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार सुबह करंट फैल गया। बताया जा रहा है 22 लोग करंट की चपेट में आ गए। इनमें से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 लोग घायल गए हो गए, जिनमें 2 गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड के जवान भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को भी सीवर प्लांट के चौकीदार की भी करंट लगने से मौत हो गई थी. मृतक का व्यक्तिगत पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग के साथ सीवर प्लांट के पास पहुंची थी, तभी अचानक फिर से प्लांट में करंट दौड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया. 

मिली जानकारी अनुसार गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेष AIIMS ले जाया गया। अन्य पांच का इलाज गोपेश्वर अस्पताल में चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर घटना की जानकारी ली। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने में जुटा है। परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए वहां मौजूद है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर भी भेजी गई है। घटनास्थल पर सभी सहायता पहुंचाई जा रही है।


Leave a Reply